भारत के प्रधान मंत्री नरेंद मोदी

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद मोदी

दिल्ली का मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल और उसका राजनितिक झुण्ड आम आदमी पार्टी बारबार कह रहा है कि मोदी अनपढ़ है और अपनी डिग्री के बारे में झूठ बोल रहा है।

By Rakesh Raman

वैसे तो दोस्तो हम सब जानते हैं कि भारत की राजनिति में सिर्फ झूठे, मक्कार, और धोखेबाज़ लोग ही शामिल होते हैं, लेकिन इस के साथ अगर कोई अनपढ़ भी है तो समझ लीजिए कि भगवान ने ऐसे आदमी या औरत को खुद अपने हाथों से भारत की राजनिति के लिए बनाया है।

यदि आप आजकल चल रहे भारत के प्रधान मंत्री नरेंद मोदी की पढ़ाई और डिग्री के विवाद को जानते हैं तो समझ लीजिए कि मोदी ऐसा ही एक आदमी है जिसे भगवान ने अपने हाथों से बनाया है।

दिल्ली का मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल और उसका राजनितिक झुण्ड आम आदमी पार्टी बारबार कह रहा है कि मोदी अनपढ़ है और अपनी डिग्री के बारे में झूठ बोल रहा है।

तो क्या गलत कर रहा है मोदी? भारत की गंदी राजनिति में झूठ बोलना तो हरेक राजनीतिज्ञ का धर्म और करम है फिर चाहे वो मोदी हो या केजरीवाल।

यहाँ अनपढ़ होना तो एक गुण है क्योंकि भारत के 90% लोग अनपढ़ ही हैं और हरेक उस नेता के लिए जो अनपढ़ है अपने अनपढ़ भारतवासियों को समझने में आसानी होती है। साथ में जरूरी बात यह भी है की चुनावों में अधिकतर अनपढ़ लोग ही वोट डालते हैं जिससे यह झूठे नेता जीत कर राज करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदहारण तो भारत की शिक्षा मंत्री है जो खुद अनपढ़ है।

क्यों चाहिए डिग्री

जिन नेताओं के पास डिग्री है भी वो भी अनपढ़ों की तरह ही काम करते हैं। अब भारत के पिछले प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को ही ले लीजिए। कहते हैं वो पढ़ालिखा नेता है।

लेकिन वह भी अनपढ़ों की तरह ही था। मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में भारत का इतना नुक्सान किया है की कोई दुश्मन भी नहीं करेगा। यहाँ पढ़िए भारत के हालात

केजरीवाल जिसने मोदी की डिग्री का इतना बवाल खड़ा किया है, खुद अनपढ़ों से भी बद्तर है। अगर केजरीवाल खुद को शिक्षित मानता है तो इसने और इसके सरकारी साथियों ने मिल कर दिल्ली की शिक्षा का सर्वनाश क्यों कर दिया है?

[ यहाँ पढ़े : स्कूल बेकार, पढ़ेलिखे बेरोजगार, यह है दिल्ली सरकार ]

केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयुक्त को एक पत्र लिख कर मोदी की डिग्री से जुडी जानकारी को सार्वजनिक करने की माँग की है। यहाँ पढ़ें केजरीवाल का पत्र

मोदी की डिग्री

इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री सार्वजनिक कर दी।

BJP Shows Degree of Modi

BJP Shows Degree of Modi

शाह ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि सार्वजानिक जीवन के स्तर को कितना नीचे गिराया जा सकता है, इसका इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता। उसने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री का डिग्री विवाद पूरी तरह से निराधार और तथ्य से परे है।

BJP Shows Degree of Modi

BJP Shows Degree of Modi

लेकिन केजरीवाल का गैंग यह कह रहा है कि जो मोदी की डिग्रियाँ भारतीय जनता पार्टी दिखा रही है, वे झूठी और जाली हैं; वास्तव में मोदी के पास कोई डिग्री नहीं है। और मोदी अनपढ़ है।

तो मोदी की डिग्री का सच क्या है? यह तो कभी भी पता नहीं चलेगा क्योंकि इस देश में हेराफेरी का बोलबाला है। यहाँ सभी नेता मिन्टों में सच को झूठ और झूठ को सच बना देते हैं और हम जैसे सीधेसाधे नागरिकों को मुर्ख बना रहे हैं।

प्रधान मंत्री मोदी

लेकिन यह सच है कि मोदी के पास प्रधान मंत्री बनने की कोई भी योग्यता नहीं है। भारत के बाकी नेताओं की तरह मोदी भी झूठे भाषण देकर चुनाव जीत गया है। लेकिन देश को चलाने के लिए एक प्रधान मंत्री को आर्थिक और सामाजिक विकास के सभी क्षेत्रों की गहरी जानकारी (domain knowledge) होना बहुत जरूरी है। यह जानकारी मोदी को नहीं है।

यहाँ तक कि आज के ग्लोबल युग में जहाँ विचारों की अदला बदली ग्लोबल भाषा इंग्लिश में की जाती है, मोदी इंग्लिश का एक वाक्य भी ठीक से नहीं बोल पाता। नईनई इंग्लिश सीख कर मोदी पूरी दुनिया के चक्कर तो लगा रहा है। लेकिन उसके चक्करों का भारत को कुछ लाभ नहीं हुआ क्योंकि एक तो वह भारत के बारे में कुछ बता नहीं पाता और रट्टेरटाए भाषण देता जा रहा है और दूसरा उसका गुजरात का रिकॉर्ड साफ़ नहीं है। यह पूरी दुनिया को पता है।

इसलिए मोदी के पास डिग्री है या नहीं है इससे कोई फरक नहीं पड़ता। वास्तविकता यह है कि मोदी एक अनपढ़ आदमी की तरह ही देश को चला रहा है। इससे भारत पिछड़ेपन की खाई में और भी नीचे गिरता जा रहा है।

आज भारत को हम सब मिल कर बचा सकते हैं। इसके लिए सब से जरूरी है की किसी भी नेता का फैन बनना या उसे आँख बंद करके स्पोर्ट करना बंद कर दिजीए। यह सब नेता मिल कर हमें लूट रहे हैं। जो मैं कहना चाहता हुँ उसे मैने विस्तार से यहाँ लिखा है। जरूर पढ़िए।

आप सब का भला हो। जय हिन्द।

By Rakesh Raman, who is the managing editor of RMN Company and runs free schools for poor children under his NGO – RMN Foundation.

Photo courtesy: BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

HTML tags are not allowed.